No Slide Found In Slider.
राजनीति

पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भिंड भाजपा के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन करने पर राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र।

      • प्रदीप राजावत भिंड/ पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र।
        मामला भिंड जिले के लहार विधानसभा के रावतपुरा धाम का है जहां पर आचार संहिता लगने के बाद भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर चलाया गया। जिसको लेकर पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद किसी धार्मिक स्थल पर राजनैतिक पार्टी के द्वारा कोई भी कार्यक्रम नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद भाजपा के द्वारा रावतपुरा धाम पर प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया। जिस का विरोध करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई करनी की मांग की है। भाजपा के इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे थे जिसका विरोध पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है।
a

Related Articles

Back to top button