No Slide Found In Slider.
राज्य

सहकारिता मंत्री ने 4 ग्राम पंचायतों में किया लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण,शिलान्यास।

सहकारिता मंत्री ने 4 ग्राम पंचायतों में किया लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण,शिलान्यास।

सहकारिता मंत्री ने 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

भिण्ड /सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने आज भिण्ड जिले के अटेर विकास खण्ड की 4 ग्राम पंचायतों में लगभग 79.37 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इनमें ग्राम पंचायत स्यावली के ग्राम बघेड़ी में 29.75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 6.90 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ग्राम बघेड़ी का लोकार्पण, 7.80 लाख की लागत से आंगनवाड़ी केन्द्र भवन नं.1 का लोकार्पण, 5.41 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास, 9.64 लाख की लागत से अर्थन डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने ग्राम मल्लपुरा में 36.19 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 11 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ग्राम मौरा का लोकार्पण, 3.43 लाख की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य का लोकार्पण, 7.63 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण, 14.13 लाख की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने ग्राम अमलेड़ा में 13.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 10 लाख की लागत से नाला निर्माण का शिलान्यास, 3.43 लाख की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के हित में निरंतर प्रयासरत है, उनके लिये अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। गरीब को रोटी, मकान, दवाई, पढ़ाई और रोजगार देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में निरूशुल्क राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना में 5 लाख रूपये तक का निरूशुल्क उपचार, युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन और हर गरीब को निरूशुल्क आवास दिये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास कर उसे समाज की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित कर उनके जीवन को बेहतर बनाकर उनका विकास कर रही है।
मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसलिए शिविर लगा कर सभी विभागों के अधिकारियोंध्कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे बिठा कर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं और उनका निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए काम करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आमजन की जिंदगी बदलने का अभियान है। इन सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले इसलिए यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित ना रह जाए।

a

Related Articles

Back to top button