No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गोहद चोराहा पुलिस ने चोरी गई ट्रोली मय ट्रैक्टर को आरोपीगणो से जप्त कर आरोपीगणो को किया गिरफ्तार।

गोहद चोराहा पुलिस ने चोरी गई ट्रोली मय ट्रैक्टर को आरोपीगणो से जप्त कर आरोपीगणो को किया गिरफ्तार।

दिनांक 14.5.24 को फरियादी जयप्रकाश शर्मा पुत्र कालिका प्रसाद शर्मा उम्म्र 60 साल निवासी ग्राम पिपाहडी व्दारा वाहार बाडा पर खड़ी ट्रोली को अज्ञात चोरो व्दारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना हाजा पर अप०क्र0 136/24 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था। यह है कि  डॉ० आसित यादव पुलिस अधीक्षक  भिण्ड एंव संजीव कुमार पाठक अतिरिक्त अधीक्षक भिण्ड एंव सौरभ कुमार एसडीओपी गोहद के व्दारा जिले मे चलाये जा रहे चोरो को पकडने अभियान के दौरान आज दिनांक 25.5.24 को कस्बा भ्रमण दौरान मुखबिर की सूचना मय फोर्स के साथ रवाना होकर पिपाहाडी स्कूल के पीछे बैठा होना बताया उक्त स्थान से दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार कर उक्त चोरी गई ट्रोली के संबंध मे पूछताछ की तो आरोपीगणो ने जुर्म करना स्वीकार किया एंव आरोपीगणो व्दारा बताये स्थान ग्राम पिडोरा के हार मे बनी पंडित जी बगिया से चोरी गई हरे रंग की ट्रोली को एंव अपराध में प्रयुक्त एक लाल रंग का टेक्टर को मौके पर जप्त किया गया। एंव आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्याया० महोदय गोहद के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय कार्य – निरी. बृजेन्द्र सिह सेंगर, का0प्र0आर002 राकेश कुमार आर0 1161 भानू सिहं तोमर आर0 718 तिलक सिहं तोमर आर0 1277 बृजेश शर्मा आर01110 रामकुमार सिहं तोमर आर01190 मान सिहं सिकरवार की सराहनीय भुमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button