पामोलिन तेल और मिल्क पाउडर से बना 9.5 किलोग्राम मिक्स केक जप्त, 2 दिन में लिए 24 नमूने।

पामोलिन तेल और मिल्क पाउडर से बना 9.5 किलोग्राम मिक्स केक जप्त, 2 दिन में लिए 24 नमूने।
कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में दिनांक 25 अगस्त 2026 एवं दिनांक 26 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील गोरमी, रौन, गोहद एवं मौ में मावा पनीर घी एवं मिठाइयों की इकाइयों का निरीक्षण किया।
दिनांक 25 अगस्त 2026 को रेखा सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसील गोरमी के ग्राम हसनपुरा स्थित बालाजी डेयरी एवं अंबिका डेयरी से मावा की क्रीम एवं दूध के नमूने एकत्र कर जांच वास्ते भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने रौन स्थित आदर्श डेयरी से मावा व घी के नमूने जांच वास्ते भेजे एवं रीना बंसल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गोहद तहसील में अग्रवाल स्वीट्स से ड्राई फ्रूट्स के लड्डू व मावा बर्फी, न्यू अग्रवाल स्वीट्स से पनीर का नमूना योगेंद्र डेयरी से मावा व घी का नमूना अंशुल किराना से तुअर दाल के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे।
दिनांक 26 अगस्त 2026 को तहसील गोरमी के ग्राम मानहड़ स्थित सूरज सिंह की डेयरी से मावा का नमूना एवं ग्राम प्रतापपुरा स्थित अशोक डेयरी घी व मावा, गंगा सिंह की देरी से मावा महेंद्र सिंह की डेयरी से मावा का नमूना जांच वास्ते एकत्र किए। किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भिण्ड शहर में स्थित द्वारिका पेड़ा हाउस से बर्फी व घी सागर पेड़ा हाउस से मावा, दाऊजी स्वीट्स गोल मार्केट से सोयाबीन ऑयल, काजू कतली के नमूने, शिव मिष्ठान भंडार हनुमान बजरिया से मीठी बूंदी, कृष्णा स्वीट से बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया। किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बस स्टैंड स्थित आदिशक्ति स्वीट्स से पामोलिन तेल व मिल्क पाउडर से बना मिक्स केक का नमूना लेकर 9.5 किलोग्राम मिक्स केक जप्त किया, दुकान पर पेक्ड मिक्स केक को खोलकर मिल्क केक के रूप में बेचा जा रहा था। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।




