ताजा ख़बरें
अनोखे सांप का भिंड में सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

भिंड जिले की अटेर रोड धरई बंबा से सर्प मित्र जग्गू परिहार ने ग्रामीणों की सूचना पर अनोखे सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, जग्गू परिहार ने बताया कि इसे रजतबंसी कहा जाता है,जो देखने में अनोखा व खतरनाक लगता, रसल वाइपर की तरह फुस्कार मारता मगर इसके काटने पर खतरा नहीं है, क्योंकि इसमें जहर नहीं होता,आमतौर पर ये मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित भारत, पाकिस्तान व नेपाल के कुछ हिस्सों में पाया जाता है।




