ताजा ख़बरें
भिंड कलेक्ट्रेट में शिक्षकों का TET की अनिवार्यता को लेकर धरना

भिंड कलेक्ट्रेट में शिक्षकों ने धरना देते हुए TET की अनिवार्यता को लेकर केंद्र सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है। संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से पूरी तरह मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक निष्ठा से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, लंबे सेवाकाल के बाद दोबारा पात्रता परीक्षा की ठीक नहीं है।




