No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीटीआई रोड से किशोरी अगवा, मामला दर्ज

भिण्ड। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत बीटीआई रोड से एक किशोरी के अगवा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया मां की रिपोर्ट पर धारा 363 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह धानुक निवासी विद्यावती कॉलेज के सामने बीटीआई रोड भिण्ड की फरियादिया पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी 17.3 वर्षीय पुत्री मंगलवार की शाम को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जो बापिस नहीं लौटी। आस-पास व रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। फरियादिया ने शंका जाहिर की है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ अगवा करके ले गया होगा।

a

Related Articles

Back to top button