पुलिस लाइन में आयोजित हुई ‘एयर रेड वार्निंग सिस्टम’ और ‘ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अभ्यास को सुदृढ़ करने के दिए सुझाव

पुलिस लाइन में आयोजित हुई ‘एयर रेड वार्निंग सिस्टम’ और ‘ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अभ्यास को सुदृढ़ करने के दिए सुझाव
जिला प्रशासन द्वारा ‘एयर रेड वार्निंग सिस्टम’ एवं ‘ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल का आयोजन एसडीईआरएफ कमांडर वीरेंद्र तोमर के निर्देशन में पुलिस लाइन भिण्ड में शाम 7 बजे किया गया। ब्लैकआउट की कार्यवाही जिला अस्पताल को छोड़कर पूरे भिण्ड शहर में की गई।अभ्यास के दौरान एयर-रडार के माध्यम से हवाई हमले की सूचना मिलने पर सायरन के माध्यम से चेतावनी दी गई और सुरक्षा दृष्टि से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद की गई। पटाखों के माध्यम से बम हमलों की नकल की गई और हवाई हमला समाप्त होने बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
सिम्युलेटेड हवाई हमले से हुई क्षति से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव का अभ्यास किया गया।अभ्यास के दौरान कार्डन पार्टी द्वारा प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की गई और फायर पार्टी द्वारा फायर ब्रिगेड के माध्यम से भवन में लगी आग पर काबू किया गया। बम डिस्पोजल पार्टी द्वारा टाइम बमों और डेटोनेटर की सर्च की गई और उन्हें निष्क्रिय किया गया। सर्च पार्टी द्वारा ध्वस्त भवन में घायलों के पता किया गया जिसके बाद रेस्क्यू पार्टी द्वारा कंक्रीट और सरिया काट कर गंभीर घायलों को इलाज के लिए स्ट्रेचर के माध्यम से मेडिकल कैंप पहुंचाया गया। मेडिकल कैंप में चिकित्सकों की टीम द्वारा ट्रायज का उपयोग कर गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जबकि सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को फर्स्टएड दी गई। सर्च पार्टी ने भवन से सुरक्षित निकाले गए कीमती सामान को
सुरक्षा पार्टी को विधिवत हस्तांतरित किया। अंत में कार्डन पार्टी द्वारा रिपोर्ट दी गई कि प्रभावित भवन में कोई रेस्क्यू शेष नहीं है, जिसके बाद मॉक अभ्यास समाप्त हुआ।
कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि मॉक ड्रिल में वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों से लैस कंट्रोल रूम होना चाहिए। एयर एम्बुलेंस बुलवाने और निकटवर्ती जिलों में मरीज रेफर करने की व्यवस्था भी रखी जानी चाहिए। भीड़ प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए क्योंकि किसी दुर्घटना में भीड़ इकट्ठा होने पर रेस्क्यू में असुविधा होती है।
पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने बताया कि शांति
शांतिकाल में इस प्रकार के अभ्यास करना जरूरी है। कंट्रोल रूम और इसके बैकअप पर भी विचार करना होगा कि आपदा के समय यदि संचार व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाए तो संवाद कैसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीडबैक लेकर इस प्रकार के अभ्यास को और सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा हैंडबुक तैयार करेंगे जिसमें आवश्यक सम्पर्क, ब्ल्ड ग्रुप के वालंटियर, और ऑक्सीजन जैसे संसाधनों की मैपिंग की जाएगी।
अभ्यास के दौरान अपर कलेक्टर राजन नाडिया, एसडीएम महेंद्र सौजन्य, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




