No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बीजेपी सरकार अंग्रेजों की तरह डिवाइड एण्ड रूल अपनाती है : यादव

पूर्व अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड। मप्र कांग्रेस पूर्व अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। जिसमें कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की कथनी करनी में अंतर है, वह कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए की बात तो करती है, लेकिन 33 प्रतिशत देती है, बीजेपी सरकार अंग्रेजों की तरह डिवाइड एण्ड रूल अपनाती है। बैठक की अध्यक्षत कर रहे शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से कर्मचारियों की हितैषी है, समय-समय पर कर्मचारियों को उचित वेतनमान का लाभ दिया है, जहां कांग्रेस सरकार है उन प्रदेशों में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जा रही है।
बैठक का संचालन कर रहे कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार बन गई है, जिस प्रकार रोटी को अदल-बदल के बनाना पड़ता है तभी वह अच्छी तरह सिकती है, ऐसे ही हमें सरकार को भी बदलना है, ताकि आने वाली कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के हितों में काम कर सके। बैठक को संतोष त्रिपाठी, कल्पना प्रदीप मिश्रा, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, उमाशंकर खरे, जसवंत सिंह तोमर, वीरसिंह नरवरिया, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, नारायण स्वरूप शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला कांग्रेस के महासचिव विजय दैपुरिया, केसी शर्मा, डीएन मिश्रा, जीएस भदौरिया, राजेन्द्र सिंह राजावत, धीरज सिंह तोमर, देवेन्द्र भदौरिया, चंद्रभान सिंह राजावत, रणवीर सिंह गुर्जर, मुरारीलाल, मुन्नालाल दीक्षित, गणेश चंद दीक्षित, कारीगर दीक्षित, राजवीर सिंह नरवरिया, संतकुमार जैन, जनवेद नरवरिया, जनक सिंह नरवरिया, महावीर प्रसाद शर्मा, दशरथ सिंह यादव, शैलेन्द्र बाजपेई, शेरसिंह कुशवाहा, शेरसिंह भदौरिया, सहदेव सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे।

a

Related Articles

Back to top button