No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंशिक्षा

संचालक स्कूल शिक्षा विभाग एवं उपसंचालक लोक शिक्षण ने मेहगांव और गोहद के स्कूलों का किया निरीक्षण

संचालक स्कूल शिक्षा विभाग एवं उपसंचालक लोक शिक्षण ने मेहगांव और गोहद के स्कूलों का किया निरीक्षण

*कक्षाओं का संचालन, भवन एवं अन्य अवसंरचनात्मक सुविधाओं की स्थिति का किया अवलोकन*

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियों द्वारा भिण्ड जिले के शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयीन अधोसंरचना का निरीक्षण किया गया। संचालक स्कूल शिक्षा विभाग डी.एस. कुशवाह ने सांदीपनि विद्यालय मेहगांव और उपसंचालक लोक शिक्षण अंजनी कुमार त्रिपाठी ने सांदीपनि विद्यालय गोहद, सांदीपनि विद्यालय मेहगांव तथा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव का निरीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और लोकसेवाओं की जमीनी स्थिति परख रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं का संचालन, भवन एवं अन्य अवसंरचनात्मक सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई के स्तर और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यालयों में अवसंरचनात्मक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

a

Related Articles

Back to top button