No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सुशीला नरवरिया बनीं भिण्ड जिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष

भिण्ड। जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला नरवरिया लावन को कांग्रेस पार्टी ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया श्रीमती नरवरिया को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे की अनुशंसा पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो श्रीमती नरवरिया जिला पंचायत चुनाव के दौरान हेमंत कटारे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। अपनी जिम्मेदारी पर श्रीमती नरवरिया ने पूर्व विधायक हेमंत कटारे सहित वरिष्ठ नेताओ का अभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाई गई नारी सम्मान योजना 2023 में कांग्रेस सरकार बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। श्रीमती नरवरिया को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

a

Related Articles

Back to top button