No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा सरकार ने किसानों के साथ हमेशा ही अन्याय किया : रामलखन

नारी सम्मान और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक : जयश्रीराम

भिण्ड। भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का झूठा वादा किया। महंगाई बढ़ गई। किसानों की आमदनी बढऩे की जगह घट गई। यह आरोप किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन सिंह कुशवाह ने होटल पन्ना पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयश्रीराम बघेल, सामन्व्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, अजा के भिण्ड-दतिया लोकसभा के वरिष्ठ नेता महेश जाटव, सत्यवीर बघेल, केसी बघेल, सोनू बघेल भी उपस्थित थे।
कुशवाह ने कहा कि शिवराज सरकार में किसानों को कभी न समय पर लाईट मिली है और न खाद। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सहित सभी बरिष्ठ नेतृत्व ने हमे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी ताकत से निभाउंगा और मिशन 2023 में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनाने में सहयोगी रहूंगा।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जयश्रीराम बघेल ने कहा कि कमलनाथ द्वारा सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना, मंहगाई की कमर तोडऩे के लिए 500 रुपए में गैस सिलेण्डर देना और कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू करने का जो वादा किया है वो मास्टर स्ट्रोक साबित होगा और कङ्क्षग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं और कर्मचारियों का हमेशा शोषण किया है।
पिछड़ा वर्ग को मिले जिले में एक टिकट : रमशेष
कांग्रेस पाल बघेल समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 56 प्रतिशत से ज्यादा है, लेकिन शासन-सत्ता और प्रशासन में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भरोसा दिलाया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसलिए हमारी मांग है भिण्ड जिले में भी पांच में से एक टिकट पिछड़ा वर्ग से मिलना चाहिए।
एससी-एसटी वर्ग अब पूर्ण रूप से कांग्रेस के समर्थन में : महेश
भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र के अनूसूचित जाति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जाटव ने कहा कि अजा और जजा के लोग अब अपने पुरानी पार्टी के समर्थन में है। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार भारत के संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान के आधार पर निर्णय लेती है। एससी और पिछड़ा वर्ग समाज मिलकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का कार्य करेगी।

a

Related Articles

Back to top button