No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

घर में घुसकर अज्ञात चोर ने जेबर नगदी उड़ाई

भिण्ड। देहात थाना इलाके में भारोली रोड भिण्ड स्थित राजूपत नगर में एक घर से विगत दिवस अज्ञात व्यक्ति सोने-चांदी के जेबर एवं नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक अजय पुत्र ब्रह्मस्वरूप शर्मा निवासी राजूपत नगर भिण्ड ने थाना पुलिस को विगत दिवस बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर सोने की बेसर, बैंदा, दो नाक की लौग, सुई धागा, कान के टोक्स एवं पांच जोड़ी चांदी की तोडिय़ा, दो जोड़ी बिछिया, 22 सिक्का चांदी के एवं 35 हजार रुपए नगदी सहित चुराकर ले गया है। थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 भादंवि के तहत अपराध क्र.254/23 दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।

a

Related Articles

Back to top button