No Slide Found In Slider.
राजनीति

भाजपा नगरीय निकाय पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

भाजपा नगरीय निकाय पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

अपनत्व का भाव के संकल्प को लेकर अपने बूथ को 51% वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें यही भाजपा का लक्ष्य -वेद प्रकाश शर्मा।

योजनाओं को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के साथ नगरीय निकाय क्षेत्र को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़े -संध्या राय।

संगठनात्मक विषय पर वक्ता 5 सत्रों में संगठनात्मक विषय पर पार्षदों को दीया प्रशिक्षण।

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के निर्देशन में भिंड जिले के तीन नगरपालिका और 9 नगर पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सिटी पैलेस परिसर मैं आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश द्वारा वक्ता गण 5 सत्रों में निर्वाचित पार्षदों को संगठनात्मक विषय पर प्रशिक्षण करेंगे ताकि उन्हें भाजपा के विचार सिद्धांत और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र मालूम हो सके यही भाव लेकर जनता के बीच जन सेवा भाव का कार्य करते हुए पार्षद अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे।

नगरीय निकाय पार्षदों के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्गके उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्माने भाजपा विचार एवं हमारासमन्वयहमारी कार्यपद्धती वैसे को केंद्रित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय वादी विचारों को लेकर भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा ने काम किया है हमारे संगठन की पंच निष्ठा है मूल मंत्र है जिस भाव को लेकर हम कार्य कर रहे हैं पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद हमारा मूल्य दर्शन है। भाजपा की सरकारें यही भाव लेकर गरीब कल्याण के विकास के लिए काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सर्वोपरि ही हमारा विचार है।
उन्होंने कहा कि अपनत्व, समन्वय के साथ बूथ केंद्रों को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने के लिए अपने अपने केंद्रों पर 51%वोट बढ़ाने के संकल्प को लेकर मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकजुट और एकमुख के भाव को लेकर भाजपा की सुनामी को लेकर तूफान में बदलने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में काम करे।
द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं और अंत्योदय को करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के योजनाओं को गरीब तक पहुंचाने के लिए सरकारी योजनाओं को संचालित कर रही है जो अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे की पंक्ति में खड़ा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से लाभांवित हितग्राहियों को कर रही है उन्होंने कहा आयुष्मान भारत कार्ड , महिलाओं के लिए उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अटल ज्योति योजनाओं को पर पहुंचाने का कार्य कर रही हैं नवनिर्वाचित पार्षद केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को सर्व समाज तक ले जाएं और उन्हें लाभ दिलाएं।

विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी से नवनिर्वाचित पार्षद जनता की जन सेवा के लिए निष्पक्ष पराकाष्ठा के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को हर वार्ड में ले जाएं।

नगरीय निकाय पार्षदों के प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी धीर सिंह भदौरिया एवं शहर प्रभारी जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशिक्षण सुबह 10:30 से प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय,पार्टी प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेंद्र बरुआ विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे संजीव कांकर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मिक, रमेश दुबे संजीव का घर और प्रदेश शैलेंद्र बरुआ, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन,मधुसूदन सिंह भदौरिया सहित कई वक्तागण उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
उन्होंने बताया की पार्षदों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषय भाजपा विचार, कार्यपद्धती एवं हमारा समंवय, लोक व्यवहार, भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाएं अंतोदय से नागरोदय बढ़ता भारत बढ़ता, बढ़ता मध्य प्रदेश केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं विकास परक उपलब्धियों, सोशल मीडिया एवं मीडिया की भूमिका के विषय पर पार्षदों को मार्गदर्शक प्रदेश से वक्तागण किया।

प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी भदौरिया एवं सह प्रभारी राजौरिया ने संयुक्त रूप से जिले के तीन नगर पालिका भिंड, गोहद, लहार, नगर परिषद फूप, अकोड, मेहगांव, गोरमी, दमोह, आलमपुर, मिहोना, रोन, मालनपुर, के नवनिर्वाचित पार्षद कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचकर अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन या गया।

अजय कुमार शर्मा जिला भिंड मध्य प्रदेश।

a

Related Articles

Back to top button