No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने बूथ विजय का दिलाया संकल्प

गोरमी। गोरमी मण्डल के हरीक्षा एवं सुकाण्ड शक्ति केन्द्र के ग्राम सीताराम की लावन में देवालय पर बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटेल, जयवीर पुरोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा ने अतिथियों का पट्टिका से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया।
मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य पार्टी अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं में टीम भावना को जागृत करना है, इसके अलावा पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम गरीब को कैसे मिले इसके लिए अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं को जागृत करना है।
अंत में भाजपा नेता जयवीर पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं आभार बूथ अध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, दिनेश यादव, दिवाकर शर्मा, अरविन्द गुर्जर, मोनू परमार, बकील जाटव, राहुल कटारे, छोटू शर्मा, दिलीप सिंह, जहान सिंह जाटव सहित सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button