No Slide Found In Slider.
राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भिंड प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष पवार का स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष पवार ने जताया पाठक एवं महंत का आभार।

भिंड – आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के प्रथम आगमन पर भिंड बस स्टैंड केबी ट्रेवल्स पर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस स्वागत में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत,जिला आईटी प्रभाई दीपेश तोमर एवं सूरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पवार का फूलमालाओं, शॉल, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर एवं तलवार भेट कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक एवं ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के प्रथम आगमन से भिंड युवा मोर्चा में एक नई शक्ति प्रदान होगी क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पवार ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा से आम कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।
इस स्वागत में किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, किसान नेता रक्षपाल राजावत, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, पुनीत शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलमपुर गौरव दिवोलिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष असवार रामगोपाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दबोह गोविंद सिंह,वीरू तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य स्वागत में जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर मयूर भदौरिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ मंशापूर्ण हनुमान जी पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का जोरदार स्वागत किया।

a

Related Articles

Back to top button