No Slide Found In Slider.
राजनीति

नवनिर्वाचित भिंड किसान कांग्रेस ने बाजरा खरीदी एवं खाद समस्याओं को लेकर बुलाई प्रेस वार्ता।

प्रदीप राजावत/भिंड जिले में कांग्रेस कार्यालय पर नवनिर्वाचित किसान जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदोरिया, प्रदेश सचिव आशीष भारद्वाज नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के बनाए जाने के बाद एक प्रेस वार्ता बुलाई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रेस वार्ता बुलाई जिसमें शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ प्रदेश सरकार एवं प्रशासन छलावा कर रही है। कांग्रेस की ओर से नवनिर्वाचित किसान जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि किसानों की खाद समस्या एवं बाजरा खरीदी को लेकर बताया कि किसानों का बाजरा यदि नहीं खरीदा गया तो कांग्रेस की ओर से बड़े आंदोलन होंगे तो वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने बताया की कांग्रेस की ओर से कोई जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाती है तो भाजपा के पेट में दर्द होता है और वह आचार संहिता का हवाला देकर चुनाव आयोग में शिकायत के लिए पहुंच जाती हैं जबकि कांग्रेस सिर्फ जनसमस्याओं और किसानों की समस्याओं को लेकर शहर में कार्यक्रम कर रही है वही कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया ने मेहगांव में पटवारियों एवं रजिस्ट्रार पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया लगाते हुए बताया कि इनके खिलाफ शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह,राहुल भदौरिया, राहुल सिंह कुशवाह, डॉ राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, आशीष भारद्वाज, संदीप मिश्रा, कल्लू कुशवाह भारौली, राम हर्ष सिंह भारौली, ममता मिश्रा, रेखा भदौरिया, रीना चौहान, गोविंद शाक्य सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button