No Slide Found In Slider.
राजनीति

निराश्रितों के बीच कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस।

निराशितों के बीच मिठाई खिलाकर मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस ।

भिण्ड- कांग्रेस पार्टी का 138 वा स्थापना दिवस आज कांग्रेस सेवादल के द्वारा “दल दिवस सप्ताह के तहत” निराशित भवन भिण्ड में बुजुर्गो को मिठाई खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि हमे गर्व है कि हम आज आजाद भारत में कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश के लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है। यह सब भारतीय संविधान के खिलाफ है क्योंकि भारतीय संविधान हमे कभी आज्ञा नहीं देता कि हम देशवासियों को धर्म जाति के आधार पर बांटे। वही संजय भूता ने कहा भाजपा देश का भगवाकरण करने पर तुली है जो कि आरएसएस की खतरनाक सोच पर आधारित है जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा देश को आजाद कराने के लिए जिन महापुरुषों ने त्याग और बलिदान दिया। उनके मूल्य सिद्धांतो को कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सत्ता में रहकर भी पूर्ण रूप से सहजने का कार्य किया परंतु वर्तमान में सत्तासीन ताकते उसको मिटाने का कार्य कर रही है। उनकी सरकार में गणतंत्र और संविधान के उद्देश्यों की आए दिन हत्या की जा रही है।इस अवसर पर व्यापार कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,शैलेंद्र भदौरिया, अशोक गुप्ता, दुष्ययंत सिंघाई, थारू चौहान, अरविंद सोनी, आयुष मिश्रा, मोनू राजावत,अमित सिंह निर्माण, राजेश शाक्य अंकित यादव आदि ने बुजुर्गो को मिठाई खिलाकर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। प्रेषक- संदीप मिश्रा कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एवं अनिल भारद्वाज प्रवक्ता कांग्रेस भिण्ड

a

Related Articles

Back to top button