No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शहर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण

भिण्ड। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलने पर शहर कांग्रेस भिण्ड ने शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में परेड चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर, मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की जीत पूरे देश की जीत है, इस समय बीजेपी ने देश में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है, उसके विरोध में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर मोहब्बत बांटने का पैगाम लोगों को दिया है। इसी के परिणाम स्वरूप आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत मिला है और आने वाले मप्र विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता खिजर मोहम्मद कुरैशी, रामप्रकाश यादव, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, संजय मिश्रा, प्रदीप जैन, सुमित शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, विजय गोयल, इरशाद अहमद, कृष्णा कुशवाहा, जानकी परिहार, पूजा कुशवाह, बॉबी शाक्य, ज्योति राठौर, मनोज जैन मामा, शैलेन्द्र भदौरिया, गोपाल राजावत, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह, विजय दैपुरिया, पिंटू शर्मा, हाजी अलीम, स्वदेश कुशवाह, रामहेत शाक्य आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button