No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत सोशल मीडिया अभियान के विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन।

हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत सोशल मीडिया अभियान के विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के निर्देशन में हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित कैलेंडर अनुसार सोशल मीडिया अभियान के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया जिस में महिलाओं के अधिकारों से संबंधित महिला हेल्पलाइन का नंबर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन का नंबर1098 एवं पोक्सो एक्ट के तहत कोमल फिल्म और पोक्सोबॉक्स तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और बाल विवाह परिषद अधिनियम जैसे कानून के संबंध में विभिन्न टेंप्लेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के द्वारा अवगत कराया गया कि हम होंगे कामयाब पखवाड़ा प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण और जेंडर आधारित भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से पूरे पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानून घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम ,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पोक्सो अधिनियम के तहत सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श के बारे में टेंप्लेट के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभागीय पोर्टल के होम पेज पर तथा जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर स्थापित विभिन्न शासकीय कार्यालय के होम पेज फेसबुक ट्विटर आदि पर इस तरह के छोटे-छोटे पंपलेट और संक्षिप्त जानकारी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना के द्वारा अवगत कराया गया उदाहरण के तौर पर पोक्सो ई बॉक्स की टेंप्लेट से पोक्सो ई बॉक्स में बाल उत्पीड़न की शिकायत किस प्रकार की जा सकती है स्पष्ट रूप से दिखाया गया है इसी प्रकार से सी बॉक्स टेंप्लेट के माध्यम से महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत किस तरह दर्ज की जाती है पूरी प्रक्रिया को संक्षिप्त तरीके से एनीमेटेड माध्यम से दिखाया गया है उक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों उनसे संबंधित विभिन्न कानून के बारे में जागरूक करना है और संक्षिप्त रूप से कम समय में अधिक से अधिक जानकारी देकर उनको सशक्त बनाना है इस तरह अभियान आगामी 10 दिसंबर तक निरंतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जेंडर संवेदीकरण को लेकर विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएंगे तथा जेंडर विभेदीकरण के संबंध में विभिन्न व्याख्यान ,वक्तव्य माला आदि कार्यक्रम में आयोजित किए जाने हैं।

a

Related Articles

Back to top button