देहात पुलिस भिंड की बडी कार्यवाही,14 साल से फरार 10000 रूपये के ईनामी स्थायी वारंटी को पकडा गया।

देहात पुलिस भिंड की बडी कार्यवाही,14 साल से फरार 10000 रूपये के ईनामी स्थायी वारंटी को पकडा गया।
नाम बदल-बदल कर ग्वालियर व भोपाल में रह रहा था।
होली के त्यौहार पर आया था अपने घर-मुखबिर की सूचना से पकडा गया।
पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में ईनामी बदमाश व स्थायी वारंटियों की धरपकड की कार्यवाही जारी है।इसी तारतम्य में में दिनांक 01.03.26 को पिछले 14 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को पकडा गया। उक्त स्थायी वारंटी द्वारा वर्ष 1999 में सम्पन्न हुये लोकसभा चुनाव में ग्राम मुरलीपुरा के मतदान केन्द्र पर पत्थरबाजी व हवाई फायर कर मतदान होने में अवरोध पैदा किया था। जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी जमानत होने के उपरान्त पुनः फरार हो गया था। उक्त आरोपी शातिर किस्म का था जो अपना नाम व भेष बदल-बदल कर भोपाल व ग्वालियर में रहकर अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा । लेकिन पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय रहा जैसे ही मुखबिर द्वारा पता चला कि वह होली के त्यौहार पर अपने गांव में आ गया है। पुलिस द्वारा उसे घेराबन्दी कर अपनी गिरफ्त में लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिका निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, सउनि कासिम खान, प्रआर गुरुदास सोही आर महेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, दिलीप कुमार, अजय सगर की महत्वपूर्ण भूमिका।




