ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भिंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने की सहभागिता।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भिंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने की सहभागिता।
आतंकवाद के खिलाफ हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भिंड में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया विशेष रूप से सम्मिलित हुए।रैली का उद्देश्य न केवल राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना था, बल्कि भारतीय सेना को उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मान देना भी था। इस आयोजन के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया कि देशवासी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।पूर्व मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि हमारी सेना किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। यह तिरंगा रैली हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता का प्रतीक है।रैली में भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिक तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




