ताजा ख़बरें
भिंड भाजपा जिला कार्यालय में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती मनाई , जिलाअध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

भिंड भाजपा जिला कार्यालय में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती मनाई , जिलाअध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया व कार्यकर्ता रहे मौजूद।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मां सावित्रीबाई ने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा को लेकर नई सामाजिक चेतना जगाई थी, और उनकी पुण्यतिथि पर भिण्ड भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।स्वर्गीय माधवराव सिंधिया कि जन्म जयंती पर भी भारतीय जनता पार्टी भिंड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय भिंड में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि वह सच्चे जनहित थे।




