No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जनता के दिए मेंडेट की हत्या कर दी मोदी सरकार ने : कौशिक

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के विरोध में मौ में सत्याग्रह

मौ। कांग्रेस कमेटी मौ के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में शनिवाार मौ में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी अडानी पर प्रश्न किए जाने से बौखलाकर जनप्रिय नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी। यह मोदी सरकार के हिटलरशाही निर्णय ने जनता द्वारा दिए मेंडेट की हत्या कर दी है। जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव दे देगी।
सत्याग्रह में डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, मण्डलम अध्यक्ष मौ इकबाल पठान, दीपक तिवारी, तिलक सिंह राजौरिया एडवोकेट, संजीव यादव, धर्मेन्द्र बाबा, मालती जाटव, हिकमत पठान, इरसाद पठान, जाहिद खान, समीर खान, दिनेश राठौर, अजीत जैन, रामेश्वर यादव, सोनू खान, आलोक मिश्रा, दिनेश यादव, इमरान रायन, गोलू खान, रामराज शाक्य आदि शामिल हुए।
मेहगांव में कांग्रेस आज करेगी पुतला दहन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में 27 मार्च को कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन करेंगे। मौ रोड तिराहे पर पुरानी टंकी पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समस्त कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता रैली के रूप में भिण्ड तिराहे पर पहुंचेंगे जहां दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा की मनमानी तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर आबाज उठानी होगी। इसलिए आप सब नियत समय पर मौ रोड पुरानी पानी की टंकी के पास गांधी प्रतिमा पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

a

Related Articles

Back to top button