कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व की आधार ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन, फसल गिरदावरी, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, लंबित पीएम किसान रजिस्ट्रेशन, न्यायालय प्रकरण, लंबित भूमि आबंटन प्रकरण राहत राशि के लंबित प्रकरण, टीएल पत्र आदि की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने फसल गिरदावरी की समीक्षा कर कम प्रगति पाई जाने पर सभी तहसीलदार को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वामित्व की आधार ई-केवाईसी प्रगति की समीक्षा कर तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पटवारियों को घर-घर जाकर ई-केवाईसी कराने तथा प्रतिदिन की तहसीलवार रिपोर्ट बनाने निर्देश दिए। साथ ही समस्त एसडीएम को इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना में प्रथम प्रकाशन से जो शेष बचे हैं उनकी आरओआर एंट्री कराकर प्रथम प्रकाशन कराने निर्देश दिए।
उन्होंने नामांकन, बटवारा, सीमांकन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने निर्देश दिए। साईबर तहसील की रिपोर्ट समय से लगे, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। भूमि आवंटन के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।




