ताजा ख़बरें
प्राचीन कुँआ पर बना हुआ था मकान, सुरंग होने का नहीं मिला कोई साक्ष्य

प्राचीन कुँआ पर बना हुआ था मकान, सुरंग होने का नहीं मिला कोई साक्ष्य
उप संचालक पुरातत्व म.प्र. उत्तरी क्षेत्र ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य संरक्षित स्मारक भिण्ड का किला से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हिन्नारिया गली, बजरिया रोड स्थित कॉलोनी में जमीन धँसने के बाद गड्ढा दिखाई दिया। जोकि मुख्यमार्ग से लगभग 30 फुट अंदर की ओर है। जिसकी जाँच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि यह एक प्राचीन कुँआ है। जिसके ऊपर चबूतरा बनाकर स्थानीय लोगों द्वारा मकान का निर्माण कर लिया गया था। यहाँ से सुरंग होने के किसी प्रकार के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।




