No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मौ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन

मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मौ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन

*शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण*

मंत्री राकेश शुक्ला ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में तहसील कार्यालय मौ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 364 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 328 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष 36 आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री राकेश शुक्ला, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा जिला पंचायत सीईओ द्वारा कुल 67 आवेदन प्राप्त किए गए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

शिविर में मंत्री राकेश शुक्ला ने संबल योजना के 7 हितग्राहियों, राशन पात्रता पर्ची के 2 हितग्राहियों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 4 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के बाद मौके पर एक लाभार्थी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एक लाभार्थी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई।

a

Related Articles

Back to top button