No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं को कम कर एक नई प्रेरणा का स्रोत बनी निःशुल्क साईकिल वितरण योजना।

शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं को कम कर एक नई प्रेरणा का स्रोत बनी निःशुल्क साईकिल वितरण योजना।

निःशुल्क साइकिल वितरण योजना ने शिक्षा को सरल और सुलभ बनाया है, इस योजना के तहत 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाती है, जिससे उन्हें दूरस्थ स्कूलों तक आसानी से जाना संभव होता है।
भिण्ड जिले के विकासखंड मेहगांव के सांदीपनि विद्यालय अमायन में 278 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल का वितरण हुआ, इससे बच्चों की स्कूल जाने की रुचि बढ़ी और शिक्षा प्राप्ति में सुधार हुआ है।
सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को आसान बनाना है, विशेषकर उन बच्चों के लिए जिनके गांव में स्कूल नहीं होते।
साइकिल मिलने से न केवल बच्चों का स्कूल आना-जाना सुरक्षित और तेज हुआ, बल्कि पढ़ाई में निरंतरता भी आई।
छात्राओं ने बताया कि निःशुल्क साईकिल वितरण योजना से पढ़ाई में बहुमूल्य मदद मिली है। साईकिल मिलने से कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना संभव हो पाया और नियमित रूप से स्कूल जाने लगी हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई में सुधार हुआ बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा की राह आसान और सरल करने हेतु शुरू की गई निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया है। इस तरह की कहानियां योजना की सफलता को दर्शाती हैं।
निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से शिक्षा का सशक्तिकरण और पहुंच दोनों बढ़ी है, जिससे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर अवसर बने हैं। यह योजना शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं को कम कर एक नई प्रेरणा का स्रोत बनी है।

a

Related Articles

Back to top button