भिण्ड पुलिस द्वारा नगर पालिका में हुये 03 करोड़ के भृष्टाचार में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

भिण्ड पुलिस द्वारा नगर पालिका में हुये 03 करोड़ के भृष्टाचार में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड निरंजन सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने प्रकरण के 03 आरोपी को दिनांक 06.02.2026 को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
थाना सिटी कोतवाली भिण्ड के अप०क्र0 750/2024 धारा 409, 420, 467, 468, 120 बी ताहि० एवं 13 (1) (डी) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (संशोधित अधि० 2018) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में आये साक्ष्य के आधार पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी जो पूर्व में गिर० हो चुका है, के साथ मिलकर अपने और अपने परिजनों के बैंक खाता नबंर हितग्राहियों के स्थान पर कूटरचित रूप से लगाकर कर्मकार योजना में पैसों का लाभलिया था। तीनों आरोपियों ने अपने और अपने परिजनों के खातों में 56 लाख रूपये पहुंचाये है। इन रूपयों में से 17 लाख रूपये मुख्य आरोपी को देना बताया है शेष रूपये उक्त आरोपियों द्वारा स्वयं उपयोग किया गया है। आरोपियो से 01 प्लॉट की रजिस्ट्री भी जप्त की गई है, पकड़े गये एक आरोपी की एमपी ऑनलाईन की दुकान थी जहां उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए है। इस प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिकाः नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड निरंजन सिंह राजपूत, प्र०आर० 348 मनीष सिंह, प्र०आर० 1068 मनीष सिंह भदौरिया, प्र०आर० 778 रामकुमार शर्मा, प्र०आर० 283 राकेश तोमर, की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।




