No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भव्य स्तर पर होगा आयोजन

प्रतिदिन होगी लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भौतिक समीक्षा बैठक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भव्य स्तर पर होगा आयोजन

*कनावर में 2 सितंबर को वृहद वृक्षारोपण और बीजारोपण कार्यक्रम होगा आयोजित*

*सीईओ की अध्यक्षता में समय सीमा और कौशल विकास समिति की बैठकों का आयोजन*

सीईओ जिला पंचायत  वीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ ने लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों की समीक्षा प्रतिदिन शाम 8 बजे की जाएगी जिसमें सभी एल-1 अधिकारियों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उन्होंने जुलाई और अगस्त ग्रेडिंग माह की लंबित शिकायतें का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनविश्वास अभियान अंतर्गत अटेर क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और लोकसेवा गारंटी अधिनियम आवेदनों की भी समीक्षा की तथा प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा बाह्य प्रकरणों में सम्बंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने लंबित ई-केवाईसी सत्यापन, संबल पंजीयन और अनुग्रह, समय सीमा पत्रकों की भी समीक्षा की।

बैठक में सीईओ ने जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का शासन के निर्देशानुसार भव्य स्तर पर आयोजन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों और छात्रावासों में मटकी सज्जा, बांसुरी वादन, तत्कालिक भाषण, जैसी प्रतियोगितायें आयोजित की जाएगी। जन्माष्टमी पर्व पर आंगनवाड़ियों और प्राथमिक शालाओं में विशेष भोज का आयोजन होगा। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिरों में साफ सफाई, गौशालाओं की साफ सफाई तथा गोवंश के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ ने निर्देश दिए कि कनावर में 2 सितंबर को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण और बीजारोपण कार्यक्रम में सभी विभाग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों के वर्ष 2026 के लिए निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि की भी समीक्षा की।

बैठक में कौशल विकास से संबंधित प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना, नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशनल स्कीम और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य, शासकीय संभागीय आईटीआई ने बताया कि आईटीआई में 6वे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं तथा नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं ड्रॉप आउट/पास आउट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएमओ कार्यालयों के सहयोग से कचरा वाहनों के माध्यम से तथा युवा संगम के दौरान आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार किया गया है।

a

Related Articles

Back to top button