No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर भिण्ड में भव्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर भिण्ड में भव्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार एवं उप संचालक सामाजिक न्याय महेंद्र सिंह सौजन्या के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड शालू दोहरे के कुशल नेतृत्व में आज ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण और अवैध तस्करी विरोधी दिवस 2026’ के अवसर पर एक वृहद नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल उपस्थित रहीं। उनके साथ अन्य जनपद सदस्य, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
*स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां*
कार्यक्रम में शासकीय कन्या विद्यालय, एम.एल.बी. स्कूल और स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से भाग लिया। बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, ओजस्वी भाषणों और गीतों के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अपने उद्बोधन के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एम.एल.बी. स्कूल की कक्षा 12वीं (कला संकाय) की छात्रा कु. मोहिनी शाक्य ने नशामुक्ति के विषय पर अत्यंत मार्मिक और प्रभावशाली भाषण दिया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
*कर्मचारी ने ली नशा छोड़ने की शपथ*
छात्रा मोहिनी शाक्य के विचारों से गहराई तक प्रभावित होकर जनपद पंचायत के कर्मचारी श्रवण कुमार पचौरी ने कार्यक्रम स्थल पर ही सार्वजनिक रूप से संकल्प लिया और भविष्य में कभी भी ‘खैनी’ (तंबाकू) न खाने की शपथ ली। यह इस आयोजन की सबसे बड़ी और जीवंत सफलता रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नशामुक्ति का व्यापक संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।

a

Related Articles

Back to top button