No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

किसी नाबालिक बच्चे द्वारा ई-रिक्शा चलाते पाए जाने पर मालिक को भेजेंगे जेल – कलेक्टर

किसी नाबालिक बच्चे द्वारा ई-रिक्शा चलाते पाए जाने पर मालिक को भेजेंगे जेल – कलेक्टर

*सभी ई रिक्शा पर रजिस्ट्रेशन नंबर और कलर कोडिंग लगाना होगा अनिवार्य*

*अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड ई-रिक्शा चलता पाए जाने पर होगी कार्रवाई*

*शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु ई-रिक्शा चालकों की बैठक सम्पन्न*

कलेक्टर पवन जैन की अध्यक्षता में शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु टमटम (ई रिक्शा) चालकों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, जिला वनमण्डलाधिकारी भिण्ड वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर पवन जैन ने टमटम (ई रिक्शा) चालकों को निर्देशित कर कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, एक नागरिक और चालक के रूप में आप सभी का दायित्व है। किसी भी प्रकार से नियमों और अनुशासन का पालन नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य राज्यों के जितने भी ई-रिक्शा जिले में चल रहे हैं, उन्हें तीन दिन का समय देकर जिले से बाहर ले जाने की चेतावनी दे दी जाए। तीन दिवस के बाद अन्य राज्यों का कोई भी ई रिक्शा जिले में चलता पाए जाने पर जप्त करने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के जिले में कोई रैपिटो नहीं चले यह भी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर पवन जैन द्वारा सर्व सहमति से लिए गए निर्णय अनुसार नंबर प्लेट लगी रजिस्टर्ड ई-रिक्शा शहर में दो पालियों में चलेंगी, जिनको कलर कोडिंग किया जाएगा। निर्धारित कलर कोडिंग के साथ प्रथम पाली में सुबह से दोपहर 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 01 बजे से रात तक संचालित होंगी।

उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को निर्देशित किया कि चौराहों पर खड़े होते समय ध्यान रखें कि ट्रैफिक बाधित नहीं हो और एक दूसरे के बगल से ई-रिक्शा खड़ी नहीं की जाए, सड़क किनारे खाली जगह पर लाईन में खड़ा किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि नाबालिक बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाये जाने के मामले सामने आए हैं जो कि उन बच्चों की जान की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही गंभीर विषय है और कानूनी अपराध है, अब अगर कोई नाबालिक बच्चा ई-रिक्शा चलाते हुए पाया जाएगा तो ई-रिक्शा को जप्त कर ई-रिक्शा मालिक को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोई भी ई-रिक्शा चालक ओवर लोड सामान रखकर ई-रिक्शा नहीं चलाएगा।

नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर में चूना लाइन डलवाकर तथा सभी दुकानदारों से चर्चा करके समझाइश दी जाए कि चूना लाइन के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं किया जाए और न ही आपकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों द्वारा अनावश्यक पार्किंग की जाए। साथ ही एक अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों को दुरुस्त कराना सुनिश्चित करें। आवागमन के लिए पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग पर मुरम डलवाकर रोलिंग कराकर अस्थाई मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर फिटनेस कैंप लगाकर सभी ई रिक्शा की फिटनेस चैक कराई जाए।

a

Related Articles

Back to top button