102.51 रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन विकास यात्रा के दौरान सहकारिता मंत्री ने किया।

विकास यात्रा के माध्यम से हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास-सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया
विकास की इबादत घर-घर पहुंच रही है, विकास यात्रा से योजनाओं की
जानकारी व लाभ गांव में ही मिल रहा है,विकास रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में 102.51 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन हुआ।
भिण्ड 09 फरवरी 2023/ सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विकास खण्ड अटेर के ग्राम पावई से विकास रथ यात्रा प्रारंभ हुई। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम पावई में विकास यात्रा रथ एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल कलश यात्रा रथ का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकास रथ यात्रा निर्धारित रूट प्लान अनुसार विकासखण्ड अटेर के ग्राम पावई से प्रारंभ होकर विरगवां, पाली एवं पिथनपुरा में विकास यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अनेक विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा विकास खण्ड अटेर के ग्राम पावई, विरगवां, पाली एवं पिथनपुरा में विकास रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में 102.51 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड अटेर के ग्राम पावई में 27.77 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 8.40 लाख की लागत से दो नाला निर्माण कार्य, 4.62 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य एवं 14.75 लाख की लागत से तालाब निर्माण का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम विरगवां में 33.18 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 5.38 लाख की लागत से दो सार्वजनिक चबूतरा निर्माण एवं 7.80 लाख की लागत से आंगनवाडी भवन निर्माण का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम पाली में 24.15 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 12.35 लाख की लागत से तालाब निर्माण कार्य, 9.65 लाख की लागत से तालाब जीर्णोद्वार एवं 2.15 लाख की लागत से सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम पिथनपुरा में 17.41 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें 9.15 लाख की लागत से सुदूर रोड निर्माण कार्य, 6.53 लाख की लागत से कच्चा नाला निर्माण कार्य एवं 1.73 लाख की लागत से कूल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने विकासखण्ड अटेर में विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को संबोधित कर कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से सरकार हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनहित में सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को चिन्हित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना यही विकास यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विकास की इबादत योजनाओं के माध्यम से हर घर पहुंच रही है यदि कोई किसी कारण से वंचित रह गया है तो उसे लाभ दिलाने का प्रयास यात्रा का मुख्य उद्धेश्य है।




