भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का प्रथम भिंड नगर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का प्रथम भिंड नगर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत
भिंड जिले की गोहद विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भारतीय जनता पार्टी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम भिंड नगर आगमन पर उनका ग्वालियर से लेकर मालनपुर, गोहद, मेहगांव और भिंड में जगह-जगह भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ।भारतीय
जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य बद्री प्रसाद की बगिया गीतांजलि मैरिज गार्डन में सभा को संबोधित किया और अंत में पत्रकारों से रूबरू हुए, मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि चंबल अंचल के भिंड जिले से पहली बार कोई कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पहुंचा है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को एक मजदूर के बेटे को बुथ स्तर से काम शुरू करने वाले कार्यकर्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक पंहुचा दिया यही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है, जिसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, इस मौके पर मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, लहार विधायक अंबरीष शर्मा,केपी सिंह भदौरिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




