No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड में जल प्रदाय परियोजना स्थल पर हीट स्ट्रेस अवेयरनेस प्रशिक्षण एवं श्रमिकों हेतु प्रेरक कार्यक्रम आयोजित।

भिंड में जल प्रदाय परियोजना स्थल पर हीट स्ट्रेस अवेयरनेस प्रशिक्षण एवं श्रमिकों हेतु प्रेरक कार्यक्रम आयोजित।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा भिंड में जल प्रदाय परियोजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हीट स्ट्रेस अवेयरनेस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को गर्मी के मौसम में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों, बचाव के उपायों तथा कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, श्रमिकों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लूकोज युक्त पानी का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त पुरानी गल्ला मंडी ओएचटी साइट पर एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिकों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों के पालन, टीम भावना को मजबूत करने तथा कार्यस्थल पर सतर्कता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करने हेतु “बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द मंथ” का सम्मान प्रदान किया गया एवं उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा द्वारा किया गया।

a

Related Articles

Back to top button