No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस अधीक्षक ने जागरुकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

विशेष जागरुकता अभियान ‘में हूं अभिमन्यु द्वितीय’ का हुआ शुभारंभ

भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री एवं एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एक से 15 अगस्त तक महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरुकता, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरुकता अभियान ‘में हूं अभिमन्यु द्वितीय’ का शुभारंभ भिण्ड में किया गया।
इस क्रम में मंगलवार को अभियान के प्रथम दिन महिला थाना भिण्ड से पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री एवं कर्नल जगदीश राव कमाण्डेंट 30 एमपी बटालियन द्वारा जन जागरुकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, एनएसएस के छात्र एवं छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनजीओ संस्था के सदस्यों को अभियान का मूल उद्देश्य बताया गया, शपथ दिलवाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिण्ड पूनम थापा शर्मा के नेतृत्व में एक जनजागरुकत रैली का आयोजन किया गया। जो महिला थाना से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए शास्त्री तिराहे तक निकाली गई। बालक-बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधों की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया, साथ ही उपस्थित बालक-बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया। महिला हेल्पलाइन नं.1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नं.1098 आदि का प्रचार-प्रसार किया एवम समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई। साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स वितरित कर उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए एवं सभी को आस-पास घटित होने वाले अपराधों के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। इस अवसर पर अभिमन्यु का शेल्फी कटाऊट प्वाइंट भी लगाया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ, महिला थाना का स्टाफ, निर्भया मोबाइल स्टाफ भी मौजूद रहा।

a

Related Articles

Back to top button