No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया ने मंत्री अरविंद भदौरिया पर साधा निशाना, कांटेक्ट पर चल रही हैं अटेर विधानसभा

कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया ने मंत्री अरविन्द भदौरिया पर साधा निशाना

भिण्ड। जिले में पांच विधानसभा हैं, जिसमें अटेर आज भी सबसे पिछड़ी विधानसाभा क्षेत्र में आती है। जबकि भाजपा पिछले लगभग 19 सालों से काबिज है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मंत्री अरविन्द भदौरिया की प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों में गिनती होती हैं। यह आरोप जगदीश मैरिज गार्डन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज दैपुरिया ने लगाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मुहम्मद कुरैशी, रामप्रकाश यादव, रणवीर सिंह भदौरिया, थानसिंह यादव भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया ने अटेर विधानसभा पेटी कॉन्टेक्ट पर अपने भाई को दे रखी हो। अटेर के विषय में सारे फैसले वही लेते हैं। जैसे अटेर की जनता ने जनप्रतिनिधि के रूप में अरविन्द सिंह जगह उनके भाई को चुना हो। जो हर कार्य में कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री होने के बावजूद भी विकास से अटेर क्षेत्र कोसों दूर है। सहकारिता मंत्री प्रदेश के बड़े मंत्रियों में गिने जाते हैं, फिर भी अटेर को अपने कार्यकाल में एक फुलफ्रेश एसडीएम तक पदस्थ न करा पाए। अटेर क्षेत्र की सम्माननीय जनता आज भी उनके कार्यकाल में प्रभारी एसडीएम से काम चलाने को मजबूर है।
उन्होंने कहा अटेर क्षेत्र में पीडीएस वितरण की स्थिति दायनीय है। जब कि मंत्री ने कहा था कि पीडीएस में गड़बड़ी मेरे लिए गौमांस खाने के बराबर है। फिर भी पीडीएस सिस्टम में भ्रष्टचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि मंत्री भदौरिया के कार्यकाल में जो भी तथाकथित विकास कार्य हुए हैं, उनमें घोर भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस सरकार आने पर इनकी जांच सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने मंत्री भदौरिया पर तंज कसते हुए कहा कि जिले की सबसे विकसित विधानसभा लहार है, जबकि हमारे नेता डॉ. गोविन्द सिंह विपक्ष के नेता हैं, जबकि शासन में होते हुए भी सबसे पिछड़ी विधानसभा अटेर है। उन्हें हमारे नेता डॉ. सिंह से सीख लेनी चाहिए कि क्षेत्र का विकास कैसे कराया जाता है।
कांग्रेस नेता दैपुरिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भिण्ड में अटेर को के लिए जाने वाला प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। इस पर आए दिन घण्टे जाम के हालात बने रहते हैं। डबल इंजन की सरकार के बावजूद एक ओवर ब्रिज भी नहीं दिला पाई। जबकि भाजपा में सांसद संध्या राय और पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद ब्रिज मंजूर करने का श्रेय लेते नजर आ रहे हैं। जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अटेर को नगर परिषद का दर्जा देने और फूफ की गल्ला मण्डी तत्काल शुरू कराए जाने की मांग रखी। उन्होंने पीपरी सर्किल में पिथनपुरा पर टप्पा तहसील का दर्जा दिया जाने की भी मांग रखी।
तुलनात्मक दृष्टि से कटारे ने भदौरिया से ज्यादा विकास किया
पत्रकारों के सवालों के जवाब में मनोज दैपुरिया ने कहा कि अटेर में विकास कार्यों की तुलनात्मक रूप से बात की जाए तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने वर्तमान मंत्री अरविन्द भदौरिया से ज्यादा विकास किया, बल्कि गुणवक्ता का भी ध्यान रखा था, वर्तमान में जो विकास हुए हैं वो गुणवत्ताहीन और भ्रष्टचार से युक्त हुए हैं।
हेमंत से कोई मतभेद नहीं, दावेदारी करना सबका हक
प्रेसवार्ता में बैनर से पूर्वमंत्री राकेश चौधरी और पूर्व विधायक हेमंत कटारे के फोटो गायब थे, इस पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मनोज दैपुरिया ने कहा कि मेरा किसी से कोई विवाद नहीं, भूलबस बैनर में फोटो नहीं लग पाया है। टिकट की दावेदारी हर कार्यकर्ता का अधिकार है, जिसे पार्टी टिकट दे हम उसके साथ हैं।

a

Related Articles

Back to top button