No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक 02 मार्च को।

आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक 02 मार्च को।

आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 02 मार्च 2026 को टीएल बैठक के उपरांत बैठक आयोजित की जावेगी।
उक्त बैठक दिनांक 02 मार्च 2026, समय दोपहर 01:00 बजे, स्थान कलेक्ट्रेट सभागार, भिण्ड में आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों का निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।
जिला युवा अधिकारी माय भारत केन्द्र भिण्ड ने जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड, प्राचार्य, पी.एम.श्री एक्सीलेंस शा० एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिण्ड, एन.सी.सी. अधिकारी भिण्ड, एन.एस.एस. अधिकारी भिण्ड, भारत स्काउट एण्ड गाईड प्रभारी भिण्ड, जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद भिण्ड, बलराम सोनी, पास्ट चैंपियन एथलिट (PCA) रोइंग से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं अथवा अपने विभाग के अधिकृत प्रतिनिधि सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

a

Related Articles

Back to top button