अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक पनडुब्बी जप्त कर विनिष्टीकरण की गई तथा एक पनडुब्बी जप्त कर थाना रौन में सुरक्षार्थ रखी गई।

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक पनडुब्बी जप्त कर विनिष्टीकरण की गई तथा एक पनडुब्बी जप्त कर थाना रौन में सुरक्षार्थ रखी गई।
*100 घ.मी. रेत का अवैध भण्डारण किया नष्ट*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशों के अनुक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लहार विजय यादव एवं पंकज ध्वज मिश्रा प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड के मार्गदर्शन में राजस्व, खनिज एवं पुलिस बल द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को खनिजों के अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनभर चली संयुक्त कार्यवाही में 01 पनडुब्बी मेहरा खुर्द नदी से जप्त कर विनिष्टीकरण की गई एवं उसका सामान पुलिस थाना रौन में ट्रेक्टर के माध्यम से रखवाया गया तथा 01 पनडुब्बी ग्राम पिपरायच में पाई गई जिसे जप्त कर पुलिस थाना रौन में सुरक्षार्थ रखवाई गई। मौके पर लगभग मात्रा 100 घ.मी. रेत का अवैध भण्डारण होना पाया गया, जिसे मिट्टी में मिश्रित कर नष्ट किया गया। मौका कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लहार विजय यादव, श्रीनिवास शर्मा तहसीलदार तहसील रौन, गणेश विश्वकर्मा खनिज निरीक्षक एवं पुलिस बल थाना रौन उपस्थित रहे।
जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।




