No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पचेरा में गांधी चौपाल लगाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए

मेहगांव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ व गांधी चौपाल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता के निर्देश मार्गदर्शन में, पूर्वमंत्री नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा व गांधी चौपाल के भिण्ड जिला समन्वयक अरविंद सोनी के कुशल नेतृत्व में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचरा में गांधी चौपाल लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गांधी चौपाल के मेहगांव ब्लाक के प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, जिला युवक कांग्रेस कमेटी भिण्ड के अध्यक्ष राजकुमार देशलहरा ने अंचल में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हेतु नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए। जिन महिलाओं के फार्म भरे उनमें बिट्टी बरुआ, पुष्पादेवी, उमाकांति, पिंकीदेवी आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के महामंत्री राघवेन्द्र बरुआ, रविन्द्र सिंह भदौरिया, तहसील शाह, शिवम बरुआ, गिर्राज बरुआ, उमेश बाबा, प्रकाश दादा, शहाबुद्दीन खान, वसीम खान, सेजल शाह आदि मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button