No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांक्सी सरकार महंत रामशरण दास का स्वर्ग लोक गमन

लहार। लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कांक्सी सरकार हनुमान मन्दिर के महंत 1008 रामशरण दासजी महाराज का शुक्रवार को स्वर्ग लोक गमन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। महाराज एक सरल स्वभाव के संत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन हनुमानजी की सेवा में ही समर्पित कर दिया। उनका गत आठ दिनों से झांसी उप्र के चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को सुबह उन्होंने अपने आश्रम पर अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिक देह को विधि-विधान पूर्वक आस-पास के मन्दिर के वरिष्ठ संतों ने पंचतत्व में विलीन कराया। मुखाग्नि पुष्पेन्द्र महाराज ने दी। इसके पूर्व महाराज की पार्थिव देह को दर्शनों के लिए मन्दिर प्रांगण में रखा गया, जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनको नमन कर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर दंदरौआ सरकार आश्रम से पुजारी एवं संत महात्मा, मेहरा आश्रम के महंत, रावतपुरा सरकार मन्दिर के पुजारी, मिहोनी माता मन्दिर के महंत, ग्वालियर से उनके शिष्य शर्मा के अलावा आस-पास गांव तथा शहर के भक्तगण एवं शिष्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button