No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम में मेला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम में मेला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,
आगामी 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले दंदरौआ धाम मेले की तैयारियों के संबंध में श्रीश्री 1008महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज की अध्यक्षता में मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने बुधवार को बैठक ली।एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुढ़वा मंगल के दिन होने वाले मेले की सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बुढ़वा मंगल पर पॉलिथिन की बिक्री प्रतिबंधित है बिजली और पानी की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, और सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button