No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

लगातार हो रही बारिश से गिरा छज्जा, चार लोग घायल बिगड़े, गोहद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त।

लगातार हो रही बारिश से गिरा छज्जा, चार लोग घायल बिगड़े, गोहद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त।

गोहद में अलग-अलग दो जगह मकान के हिस्से गिरने से करीब आधा दर्जन लोग घायल।

घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल।

गोहद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हालात।

घरों में घुसा पानी घर गृहस्ती का सामान अनाज पानी में डूबा।

कुछ गांव का मुख्य सड़क मार्ग से टूटा सम्पर्क।

लगातार हो रही बारिश से भिंड जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी परेशानी। जहां एक और भिंड नगर पालिका सहित कई नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में जल भराव की बनी स्थिति तो वहीं भिंड जिले के गोहद क्षेत्र के चक बरथरा, करवास, चितौरा गांव सहित करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के घरों में भरा पानी, घरों में पानी भरने से घर गृहस्ती एवं घरों में रखा अनाज पानी में डूबा, ग्रामीणों का आरोप कि नालों पर अतिक्रमण एवं नालों की सफाई न होने के कारण बने बाढ़ जैसे हालात, कुछ ग्रामीणों की कच्चे मकान भी गिरे। गोहद में मकान का छज्जा गिरने से 4 लोग घायल, जिन्हें इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल। वहीं बताया जा रहा है कि निबरोल मार्ग पर पुल के ऊपर से बह रहा है पानी, इतना ही नहीं कुछ गांव का मुख्य मार्ग से टूटा संपर्क, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।

a

Related Articles

Back to top button