No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मंत्री राकेश शुक्ला ने आगामी बुढ़वा मंगल को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

मंत्री राकेश शुक्ला ने आगामी बुढ़वा मंगल को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितम्बर 2026, बुढ़वा मंगल को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, एसडीओपी संजय कौच्छा, सीईओ जनपद मेहगांव राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि बुढ़वा मंगल के दिन मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बुढ़वा मंगल से पूर्व बिजली एवं पानी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आने एवं दर्शन उपरांत निकासी की उचित व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान जी के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया ने कहा कि मंदिर के अंदर कोई दुकान नहीं लगाई जाए। नाकों पर टेंट और कुर्सी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था की जाए। सड़क के अगल-बगल की झाड़ियां कटवाई जाएं ताकि श्रद्धालुओं को आने में सुगमता रहे। साथ ही फायर ब्रिगेड और साफ-सफाई की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने, जगह-जगह अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

एसडीएम  नवनीत शर्मा ने कहा कि आगामी 22 सितम्बर बुढ़वा मंगल को दंदरौआ मेला में तीनों गेट पर एम्बुलेंस, अस्थाई अस्पताल, महिला डॉक्टर, कंट्रोल रूम की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, मेला अवधि में बिजली नहीं जाना चाहिए।
बेरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था, रास्ते में जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर कराने निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button