No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राहुल गांधी के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भिंड कांग्रेस की हुई बैठक –  धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया

राहुल गांधी के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भिंड कांग्रेस की हुई बैठक –  धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया
भिंड। 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ने किया।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के छात्र-युवाओं से संवाद करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन का प्रयास है कि भिंड जिले से अधिक से अधिक 35 वर्ष तक के छात्र एवं युवा इस कार्यक्रम में पंजीयन कर शामिल हों। इसके लिए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्र संगठनों एवं युवा समूहों से संपर्क कर पंजीयन कराने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गई है।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं NSUI सहित कांग्रेस के सभी संगठनों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पंजीयन कराने वाले छात्र-युवाओं की 19 सितंबर को इंदौर में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनके आवागमन के लिए आवश्यक समन्वय करने पर भी बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ें और ‘छात्रों की गूंज’ को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी डॉक्टर राधेश्याम शर्मा संतोष त्रिपाठी हलीम पठान संदीप मिश्रा शैलेंद्र भदोरिया बृजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना कृष्ण गोपाल चौरसिया रामजी लाल शाक्य मोहम्मद इरफान गम्मू संजीव बरुआ बलराम जाटव अरविंद यादव बलराम यादव दर्शन सिंह तोमर मुकेश सिंह कुशवाह रामहेत शाक्य राहुल थापक प्रमोद दीक्षित करण तोमर गोविंद सिंह राजावत बॉबी तोमर सतीश राठौर सोनू राठौर मोहन शाक्य दिवाकर दीक्षित गौरव भारद्वाज गजेंद्र सिंह यादव शिव शंकर भदोरिया आदित्य सिंह भदोरिया विनोद पंडित आदित्य पुरोहित ऋषि केश शाक्य नरेंद्रशाक्य आदि।

a

Related Articles

Back to top button