मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बसंतपुरा का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बसंतपुरा का किया निरीक्षण
*एकीकृत शास.माध्य.विद्यालय बसंतपुरा की देखी व्यवस्थाएं*
*ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर ने जनपद पंचायत रौन के ग्राम बसंतपुरा में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शासकीय विद्यालय, मुक्तिधाम तथा तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बसंतपुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शिक्षा का स्तर, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा के स्तर की जानकारी ली और कक्षा में चल रहे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।




