भिंड जिले में सामाजिक समरसता कलश रथ यात्रा का भव्य समापन

भिंड जिले में सामाजिक समरसता कलश रथ यात्रा का भव्य समापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती के अवसर पर संपूर्ण जिले में निकाली जा रही सामाजिक समरसता कलश रथ यात्रा का आज विधानसभा क्षेत्र मेहगांव स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के संत रविदास मंदिर में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में समापन हुआ।यह यात्रा 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर जिले के विभिन्न ग्रामों, नगरों एवं बस्तियों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा तथा कलश पूजन कर यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।संत रविदास महाराज ने समाज से ऊंच-नीच, भेदभाव एवं कुरीतियों को दूर कर बंधुत्व, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसी महान विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह यात्रा निरंतर जनजागरण का माध्यम बनी। समापन अवसर पर टोली संयोजक तरुण शर्मा जी, टोली सदस्य सुभाष राठौर, टोली सदस्य संगीता कौशल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष एड. शैलेन्द्र रीतौरिया, मेहगांव मंडल अध्यक्ष रोहित करैया , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बवली तोमर सहित संत शिरोमणि रविदास महाराज के अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




