No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्लाट के विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या।

प्लाट के विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या।

मामला भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा और मृतक धन सिंह कुशवाहा ने दो वर्ष पूर्व एक पार्टनरी का प्लॉट किसी और को बेच दिया था मगर आरोपी अब चाह रहा था कि मृतक उसका साथ दे और प्लाट पर रोक लगा दी जाए लेकिन मृतक ने इस बात का विरोध किया और कहा कि प्लॉट किसी ओर को बेच चुके हैं अब गलत कब्जा नहीं करेंगे ,तब आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा ने धन सिंह कुशवाहा के सर में सरिया मार दिया और हत्या करने की नीयत से छत से नीचे पटक दिया, छत से नीचे गिरने से धन सिंह कुशवाहा गंभीर रूप घायल हो गया तब परिजन घायल को इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।

दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी फरार है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर, फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

a

Related Articles

Back to top button