राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 अंतर्गत मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्थ्या कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 अंतर्गत मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्थ्या कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दो पालियों में (प्रथम सत्र 10:00 से 12:00 एवं द्वितीय सत्र 02:15 से 04:15 बजे तक) शहर के 6 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी का आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों हेतु एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था किये जाने के निर्देश लोकसेवा आयोग इंदौर से दिये गये हैं।
कलेक्टर भिण्ड ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड को निर्देशित किया है कि एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रात: 08:00 बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड पर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर (परीक्षा प्रभारी) मोबा. 6266007550 को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।




