No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत प्राकृतिक कृषि पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत प्राकृतिक कृषि पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

विकासखण्ड मेहगांव को ग्राम पंचायत डगर में कृषि विभाग (आत्मा) द्वारा प्राकृतिक कृषि पर राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को बीजामृत, जीवामृत एवं प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने की विधि के बारे में एवं उपयोग विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा जीवामृत खाद निर्माण विधि की प्रदर्शन इकाई लगाकर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही तैयार इकाई से निर्मित खाद का उपयोग हेतु कुछ जागरूक कृषकों का चयन किया गया। कार्यक्रम में प्र.वी.टी.एम. (आत्मा) भास्कर जोशी, ए.ई.ओ. कृषि  विवेक शर्मा, मुकुट बिहारी डगरोलिया (प्राकृतिक कृषि स्थानीय मास्टर ट्रेनर) एवं स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button